मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता)। महाराष्ट्र में सियासी घमासान (political turmoil) के बीच रविवार को विधानसभा का विशेष सत्र में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 57 मतों से पराजित कर विधानसभा अध्यक्ष चुने गये। आज सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में अध्यक्ष चुनाव में हुए मतदान में राहुल नार्वेकर को 164 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री राजन साल्वी को 107 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नार्वेकर को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी, और जय श्रीराम के नारे लगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 03 , 2022, 12:33 PM