शिवसेना ने पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल को निष्कासित किया

Sun, Jul 03 , 2022, 09:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 03 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना (Shiv Sena) के उप नेता और शिरूर के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल (Adhlarao Patil) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पाटिल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। इससे पहले शिवसेना ठाणे जिला अध्यक्ष तथा ठाणे महापौर को बाहर का रास्ता दिखी चुकी है।
शिवाजी आढलराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए इससे संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी एकनाथ को हिंदुत्व का प्रहरी बताया था। पाटिल के निष्कासन के संबंध में शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय ने प्रेस रिलीज (press release) जारी की है।
शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने पुणे जिले में शिवसेना के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने 2004, 2009 और 2014 में शिरूर से लोकसभा का चुनाव शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीता था। उन्हें संसद में बेहतर प्रदर्शन के लिए संसदीय रत्न पुरस्कार भी मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार अभिनेता अमोल कोल्हे ने आढलराव पाटिल को पराजित किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups