मुंबई, 02 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना विधायक राजन सालवी (Rajan Salvi) ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद (presidency) के लिए नामांकन दाखिल (filing nomination) किया। इस अवसर पर कांग्रेस के बालासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण, राकांपा के जयंत पाटिल तथा शिवसेना के सुनील प्रभू सहित महाविकास आघाड़ी गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तय करने के लिए महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के नेताओं ने आज मुंबई में बैठक की थी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजन साल्वी के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद राजन सालवी ने नामांकन दाखिल किया है। अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर और शिवसेना के राजन सालवी के बीच सीधी टक्कर होगी। अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को होगा।
भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर राकांपा नेता एवं विधानपरिषद के सभापति रामराजे निंबालकर के दामाद हैं। राहुल नार्वेकर पहले राकांपा में थे, इसके बाद वे शिवसेना में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में राहुल नार्वेकर भाजपा में शामिल हुए थे और कोलाबा विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) से विजयी हुए। वहीं, हालिया राजनीतिक संकट में शिवसेना के कई विधायक एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए, लेकिन राजन सालवी एक वफादार सैनिक के रूप में शिवसेना में बने रहे। राजेंद्र सालवी रत्नागिरी जिले के राजापुर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक हैं। वे इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 02 , 2022, 02:18 AM