सरकार और विपक्ष के लिए बाढ़ मुद्दा क्यों नहीं : पप्पू यादव

Fri, Jul 01 , 2022, 03:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना, 1 जुलाई (हि.स.)। जनअधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (pappu yadav) ने बिहार में बढ़ते अपराध और बाढ़ के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष (government and opposition) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने यहां कहा कि एक तरफ राज्य में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और दूसरी तरफ कोसी-सीमांचल के लोग बाढ़ (Flooding) की समस्या झेल रहे हैं लेकिन सत्ता और विपक्ष के लोग सिर्फ कुर्सी का खेल खेलने में लगे हैं। उनके लिए नंबर एक और नंबर दो पार्टी ही सिर्फ मुद्दा बनकर रह गया है।
पप्पू यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पटना, हाजीपुर, नालंदा सहित पूरा बिहार अपराध का पर्याय बन चुका है। हाजीपुर में एक सप्ताह के अंदर 12 हत्याएं हुईं। स्वर्ण व्यापारियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पूरे बिहार में पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। अपराध जैसी चीजें सरकार या विपक्ष के लिए कोई मुद्दा क्यों नहीं है। क्या कारण है कि एक सप्ताह विधानसभा (Assembly) चली और इन हत्याओं व अन्य अपराधों पर कोई चर्चा नहीं हुई। शिवहर में स्थिति तनावपूर्ण है जबकि एकबार भी शिवहर का मुद्दा सदन में नहीं उठा।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि सत्ता पक्ष के लिए मुद्दा है ‘हिन्दू-मुस्लिम’ और विपक्ष के लिए मुद्दा है ‘जातिवाद’। सामाजिक सौहार्द के हर मुद्दे पर ये लोग कहां गायब हो जाते हैं। पहली बार देश में ऐसी राजनीति हो रही है जब पक्ष और विपक्ष दोनों अपराधी और दंगाई की पहचान कपड़ों से कर रहा है। इनकी राजनीति का डीएनए ही नफरत पर आधारित है। कोसी सीमांचल के लोग पलायन, बेरोजगारी, गरीबी और बीमारी झेल रहे हैं जबकि सदन और सदन से बाहर सिर्फ कुर्सी का खेल चल रहा 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups