द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को आएंगी बिहार

Fri, Jul 01 , 2022, 03:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना, 1 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पांच जुलाई को बिहार आयेंगी। वे समर्थन के लिए यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए (NDA) के नेताओं से मुलाकात करेंगी। हालांकि, जदयू ने पहले ही उनका समर्थन कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुर्मू जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने के अलावा एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से मिल सकती हैं। साथ ही गैर एनडीए दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
उल्लेखनीय है कि गणित के हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए बिहार के वोटों का महत्व बहुत ज्यादा है। बिहार के सांसदों के वोट का मूल्य 39200 है। बिहार में विधायकों की संख्या 243 है जबकि सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के मत का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42 हजार 39 है। इन मतों की अहम भूमिका द्रौपदी मुर्मू को जिताने में रहने वाली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups