भोपाल, 01 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के तहत दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपदों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23967 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू (Voting starts) हुआ, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 7.00 वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो कि दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद भी मतदाता लाइन में लगा रहेगा तो उसे टोकन के माध्यम से समय समाप्ति के बाद भी मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र में ही मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (panchayat elections) के दूसरे दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इनमें से 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, जहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के 1 लाख 22 हजार 146 पद हैं, जिनमें से कुछ पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं। आज जिला पंचायत सदस्य के लिए 291, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2227, सरपंच पद के लिए 7373 और पंच पद के लिए 22 हजार 451 के लिए मतदान हो रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 01 , 2022, 10:14 AM