भाजपा ने अनैतिक ढंग से एक और राज्य अपने कब्जे में किया : कांग्रेस

Thu, Jun 30 , 2022, 07:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची, 30 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) ने कहा है कि भाजपा ने धनबल, सत्ताबल एवं बाहुबल के दम पर एक और राज्य (State) को अनैतिक ढ़ंग से अपने कब्जे में कर लिया है। महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र (Democracy) के लिए शर्मनाक है। उक्त बातें महाराष्ट्र (Maharashtra) के राजनैतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया स्वरूप कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है। भाजपा वाले चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे पहले चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाती है। पैसा एवं सत्ता के दुरुपयोग से लेकर ध्रुवीकरण और हिंसा को बढ़ावा देती है। इतना करने के बाद भी यदि जनता इन्हें नकार देती है तो चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए षडयंत्र शुरू कर देते हैं। प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2016 में उत्तराखंड में भाजपा ने कुछ इसी तरह कांग्रेस की सरकार गिराई थी। कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के कारण पांच साल के लिए चुनी हुई सरकार चार साल में ही अल्पमत में आ गई थी। इसी वर्ष अरुणाचल में भी कांग्रेस के 44 में से 43 विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में दलबदल करते हुए भाजपा समर्थित फ्रंट पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश में शामिल हो गए थे। भाजपा लोकतांत्रिक ढ़ंग से चुनी हुई सरकारों को जिस तरह अस्थिर कर रही है उसकी हम कड़ी भर्त्सना एवं निंदा करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups