नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। मणिपुर (Manipur) के नोनी में गुरुवार को हुए भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने दुख प्रकट किया है। अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट (Tweet) कर कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन की खबर बेहद चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मेरी प्रार्थना मणिपुर के लोगों के साथ है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी में आज हुए भूस्खलन की घटना में अभी तक 07 लोगों की मौत सहित लगभग 60 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि भूस्खलन पर गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उन्होंने बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 30 , 2022, 04:34 AM