मुंबई, 30 जून (हि.स.)। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि महाराष्ट्र में साजिश रचकर ऐसी परिस्थिति उत्पन्न की गई कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद (chief minister post) से इस्तीफा (Resignation) देना पड़ा। साजिश किसने रची, यह महाराष्ट्र की जनता जानती है। ठाकरे परिवार कभी भी सत्ता का लोभी नहीं रहा है।
सांसद संजय राऊत ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विशेष परिस्थितियों में शरद पवार ने महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) का गठन किया था। पवार के कहने पर ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हुए थे। अब शिंदे समूह के प्रवक्ता कह रहे हैं कि उन्होंने महा विकास आघाड़ी बनाया था। राऊत ने कहा कि बागी गुट बताए कि उसका कौन शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनाने वाला है। बागी गुट को भाजपा के साथ सरकार बनाने का पश्चाताप होगा।
शिवसेना नेता राऊत ने कहा कि उन्हें पार्टी के काम से रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने नोटिस भिजवाया है। वह शुक्रवार को ईडी दफ्तर जाएंगे। ईडी के डर से बहुत से ही शिंदे समूह ने बगावत की है। वर्ना उन्हें जो भाजपा की सरकार से मिलने वाला है, उससे कहीं बेहतर महा विकास आघाड़ी सरकार में मिल रहा था। राऊत ने कहा कि अब उनका रास्ता और हमारा रास्ता अलग है। उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 30 , 2022, 11:19 AM