लखनऊ, 29 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हाल ही में संपन्न लोकसभा लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by-election) में रामपुर व आजमगढ़ सीट (Azamgarh seat) पर मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने प्रदेश की हारी हुई सीटों पर 2024 में कमल खिलाने की योजना बना रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने यूपी की 80 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि दो सीटें रामपुर व आजमगढ़ उपचुनाव में फतह कर ली। अब प्रदेश की बची 15 सीटों पर जहां भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई, जबकि मजबूत स्थिति में थी उन लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भाजपा रणनीति बना रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश (State) के सभी हारे हुए लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में लोकसभा संयोजक और सहसंयोजक बुलाए गये थे। लोकसभा संयोजकों की बैठक को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संबोधित किया। बैठक को केंद्रीय प्रभारी नरेश बंसल,प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और महिला मोर्चा की नेता कमलावती सिंह ने संबोधित किया।
प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि जिला स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कायम करें। बूथ समिति के सदस्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास भी करना होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों का सम्मान व समाज के सभी वर्ग के लोगों से व्यवहार बनाकर भाजपा के साथ जोड़ने का काम करें। इसके अलावा मतदाता सूची से प्रभावी वोटरों का चयन करके लगातार संपर्क करना होगा। सुनील बंसल ने कहा कि बूथ स्तर पर हमें अलग-अलग वर्ग और प्रभावी और बुद्धिजीवी वर्ग की सूची बनाकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ संपर्क कराना होगा।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों को दी जायेगी जिम्मेदारी
लोकसभा में 80 में 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी ने हारी हुई लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों की ड्यूटी लगायेगी। इसके अलावा लोकसभा संयोजक,सह संयोजक और विधान सभा संयोजक, सह संयोजक निरन्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे। लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर तक संपन्न हों, इसकी जिम्मेदारी लोकसभा संयोजक की होगी। इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के मंत्री जाकर जनता दरबार भी लगायेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर काम कर रही है। जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी और योगी के कार्यों का परिणाम है कि रामपुर और आजमगढ़ जैसी सीट को भाजपा ने जीता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 29 , 2022, 10:04 AM