पणजी, 29 जून (वार्ता)। महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट (Floor test) से पहले शिवसेना के विधायकों के बुधवार को गोवा पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में विधायक आज शाम तक पणजी पहुंच सकते हैं। शहर के एक पांच सितारा होटल (Five star hotel) में इनके लिए 70 से अधिक कमरे बुक किए गए हैं।
इस बीच, गोवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से विधायकों का मनोरंजन व मेजबानी न करने का आग्रह किया क्योंकि राज्य के सामने और भी कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं। पाटकर ने कहा, ''गोवा की सरकार को इनका मनोरंजन नहीं करना चाहिए। हां, अगर वे एक पर्यटक की तरह आ रहे हैं, तो बात अलग है।'' उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के बागी विधायकों (Rebel legislators) से मिलने और उन्हें यह बताने की पूरी कोशिश करेंगे कि जो कुछ भी हो रहा है वह गलत है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधानसभा में गुरुवार को अपना बहुमत साबित करने को कहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 29 , 2022, 01:50 AM