मुंबई, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी विधायकों को बुधवार शाम तक मुंबई पहुंचने का आदेश (Order to reach Mumbai) दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा के गुरुवार को होने वाले विशेष अधिवेशन (Special session) के लिए भाजपा नेता बुधवार दोपहर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आवास पर बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, आशीष शेलार और गिरीश महाजन जैसे नेता मौजूद रहेंगे।
इसी बैठक में शक्ति परीक्षण के लिए पार्टी की तैयारी की समीक्षा की जाएगी। उद्धव ठाकरे सरकार अगर अल्पमत में आती है देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर विशेष अधिवेशन बुलाने का आग्रह किया था। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 29 , 2022, 11:29 AM