शिंदे समर्थक विधायकों के साथ गुरुवार को पहुंचेंगे मुंबई

Wed, Jun 29 , 2022, 10:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मां कामाख्या के दर्शन कर भरी हुंकार
गुवाहाटी, 29 जून (हि.स.)।
महाराष्ट्र की राजनीति के मुख्य बिंदु बने शिवसेना के विद्रोही विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) बुधवार सुबह लगभग 8 बजे एक सप्ताह के बाद अपने कुछ विधायकों के साथ होटल रेडिसन ब्लू से बाहर निकलकर नीलांचल पहाड़ पर स्थित मां कामाख्या धाम (Maa Kamakhya Dham) पहुंचे। मां कामाख्या का दर्शन कर होटल लौटने से पूर्व मीडिया से बीचतीच में उद्धव ठाकरे सरकार (uddhav thackeray government) को सदन में पटखनी देने के लिए हुंकार भरी।
शिंदे ने पूजा-अर्चना के बाद कहा कि मां कामाख्या से महाराष्ट्र की सलामती के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वे अपने पूरे साथियों के साथ कल मुंबई लौटेंगे। राज्यपाल ने सदन में बहुमत (majority) साबित करने के लिए उद्धव सरकार को निर्देश दिया है। कल 11 से 5 बजे तक एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups