देवेंद्र फडणवीस नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले
आघाड़ी की फ्लोर टेस्ट पास करने की तैयारी
मुंबई। शिवसेना (Shiv Sena) में हुई बगावत के आठ दिन बीत जाने के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी उथल-पुथल जारी है। भाजपा (B J P) भले ही खुलकर मैदान-ए-जंग में उतरी नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे से नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। भाजपा नेताओं की तरफ से आषाढ़ी एकादशी के पहले सरकार के गठन का दावा किया जा रहा है। इधर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पूरा समर्थन दिया है। सरकार की तरफ से बहुमत परीक्षण में सफल होने की तैयारियां की जा रही है।
इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) नई दिल्ली रवाना हो गए और उन्होंने वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा और शिंदे गुट के बीच सत्ता का फार्मूला तय हो चुका है। एक दो दिन में बागी नेता एकनाथ शिंदे के कुछ विधायकों के साथ मुंबई (Mumbai) आने की संभावना है। यहां वे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाविकास आघाड़ी से समर्थन वापसी का पत्र सौंप देंगे। शिंदे गुट के इस दांव से फ्लोर टेस्ट अनिवार्य हो जाएगा। संभावना यह भी है कि सूबे की राजनीतिक हलचल को संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल खुद मुख्यमंत्री ठाकरे को सदन में बहुत सिद्ध करने के लिए कह सकते हैं।सत्ता के नए समीकरण के अनुसार नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री तो शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। शिंदे गुट को उपमुख्यमंत्री पद के अलावा 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित कुल 29 मंत्री होंगे।
उद्धव का फडणवीस को फोन, शिवसेना का इंकार
इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस को दो बार फोन पर बातचीत करने की खबरें उड़ती रही। खबरों में कहा गया कि सरकार बचाने के लिए ठाकरे ने फोन किया था, लेकिन शिवसेना की तरफ से इन खबरों का पूरी तरह खंडन किया गया। शिवसेना की तरफ से कहा गया कि सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को फोन किया, इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। उद्धव ठाकरे जो बोलते हैं वह खुलेआम बोलते हैं, इसलिए इस तरह की खबरों को प्रसारित ना किया जाए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 28 , 2022, 08:23 AM