कइयों ने थामा भाजपा का दामन

Mon, Jun 27 , 2022, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जम्मू, 27 जून (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू ग्रामीण इकाई (BJP OBC Morcha Jammu Rural Unit) ने सोमवार को रायपुर दोमाना निर्वाचन क्षेत्र के पुरखु पंचायत (Purkhu Panchayat) में पार्टी ज्वाइनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। ब्रह्म ज्योत सत्ती, अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू कश्मीर वहां मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की, जिसके बाद पार्टी जॉइनिंग (party joining) होने का कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सत्ती ने कहा कि भाजपा एक मेहनती पार्टी है और पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत को मजबूत बनाया है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार (Central government) की ओबीसी समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। सत्ती ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा हमेशा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का पालन करती है और यह नीति भारत और उसके नागरिकों के लिए बेहतर है।
उन्होंने आगे विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस, नेकां, पीडीपी ने लोगों के मन में देश के लिए केवल जहर भरा है और वे केवल देश के लिए नफरत फैलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भाजपा ओबीसी मोर्चा के काम करने और भाजपा में शामिल होने से प्रेरणा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में शमशेर प्रजापति जिलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, जम्मू ग्रामीण, वेद प्रकाश शर्मा जिला सचिव, राकेश सिंह भलवाल जिला सचिव, रवि कुमार जिला कार्यकारी सदस्य, पुरुषोत्तम कुमार जिला मीडिया प्रभारी, रोहित शर्मा, संदीप सिंह ठाकुर मंडल महासचिव, पंकुश दत्त, तरसेम लाल तथा अन्य उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups