विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा उत्तर प्रदेश- अखिलेश

Mon, Jun 27 , 2022, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा है कि भाजपा राज (BJP Raj) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। इस योजना का मजाक बनाते हुए कुछ जिलों में अवैध खनन और वृक्षों के अवैध कटान का धंधा भी भाजपा ने चला रखा है। भय, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के रास्ते वह समाज को तबाह कर रही है। पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। समाजवादी सरकार (socialist government) के समय प्रारम्भ 'एक जिला एक उत्पाद' योजना आर्थिक तंगी, कर्ज और भाजपा की सरकारी कुनीतियों के कारण प्रारम्भ होते ही समाप्त प्राय हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि समाजवादी सरकार ने जिलों के परम्परागत उत्पादों को बाजार में लाभप्रद मूल्य दिलाने और उसके कारीगरों की आर्थिक बेहतरी के लिए 'एक जिला, एक उत्पाद योजना' की शुरूआत की थी। समाजवादी सरकार में जिले के उत्पादों की बिक्री की बेहतर व्यवस्था की दृष्टि से लखनऊ में 'अवध शिल्प बाजार' की स्थापना भी की गई थी। समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों और मुख्यतः राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोह, उत्सवों में जिलों के उत्पादों की प्रस्तुति एवं विपणन पर विशेष ध्यान रखा जाता था। सपा सरकार के समय ही भदोही में कारपेट उद्योग को बढ़ावा दिया गया था। पावरलूम और हैण्डलूम के बुनकरों को विशेष सुविधाएं दी गई थी। पावरलूम बुनकरों को बिजली बिलों में विशेष छूट दी गई थी। कन्नौज में इत्र व्यवसाय को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समाजवादी सरकार ने कई राहतें देने के साथ ही इत्र म्यूजियम बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए थे। भाजपा सरकार ने परम्परागत उद्योगों के कारीगरों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा देने के बजाय समाजवादी सरकार की योजना और जनपदीय कारीगरों की उपलब्धियों को अपनी बताकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। भाजपा सरकार के समय जिले के उद्योगों से जुड़े कारीगरों को 'एक जिला एक उत्पाद' योजना का लाभ तो मिलने से रहा, बिचौलियों की जरूर बन आई है। भाजपा राज में प्रत्येक जनपद के नये-नये अपराधिक उत्पाद पैदा कर दिए। ऐसे संगठित गिरोह में हैं जिनका काम खनिज सम्पदा की लूट करना और वृक्षों का अवैध कटान करना है। वृक्षारोपण के नाम पर भाजपा सरकार केवल कागजी खानापूर्ति करती है। अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को भाजपा प्रोत्साहित करती है। इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता की अदालत में भाजपा को इन सब कुकृत्यों के लिए जवाब देना ही होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups