'जिंदा लाश' वाले बयान पर राउत ने दी सफाई

Mon, Jun 27 , 2022, 04:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बोले-उनका जमीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है?
मुंबई।
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के शिवसेना (Shiv Sena) से बागी होने के कारण उद्धव सरकार (Uddhav Sarkar) पर संकट बना हुआ है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने जिंदा लाश वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका जमीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? संजय राउत (Sanjay Raut) ने जिंदा लाश वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका जमीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? जिंदा लाश। यह राममनोहर लोहिया साहब के शब्द हैं। मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया, मैंने सत्य कहा है। राउत ने कहा कि मैंने गुलाबराव पाटिल के भाषण का भी वीडियो साझा किया है। जिसमें वे उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने पिता को बदलते हैं। शिवसेना नेता राउत ने जो वीडियो साझा किया है उसमें गुलाबराव पाटिल अपने भाषण में उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने पिता को बदलते हैं। राउत ने कहा कि मेरा ट्वीट गुवाहाटी में बैठे लोगों के लिए है। पाटिल अपने भाषण में कहते दिख रहे हैं कि लोग खाते-पीते हैं और पार्टी के साथ मौज मस्ती करते हैं और फिर अपने पिता को बदल लेते हैं, हम उनके जैसे नहीं हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups