लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि लोकसभा के उपचुनाव (Lok Sabha by-elections) में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से संघर्ष किया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दो ट्वीट किया।
पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि बसपा के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व पार्टी उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आज़मगढ़ लोकसभा का उपचुनाव संघर्ष व दिलेरी के साथ लड़ा। उसे आगे आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 तक जारी रखने के संकल्प के तहत चुनावी मुस्तैदी यथावत बनाये रखना भी जरूरी।
1. बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी प्रत्याशी श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आदि ने आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव जिस संघर्ष व दिलेरी के साथ लड़ा है उसे आगे 2024 लोकसभा आमचुनाव तक जारी रखने के संकल्प के तहत् चुनावी मुस्तैदी यथावत बनाये रखना भी ज़रूरी।
— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2022
दूसरे ट्वीट में कहा है कि सिर्फ आजमगढ़ (Azamgarh) ही नहीं बल्कि बसपा की पूरे प्रदेश में लोकसभा आमचुनाव-2024 के लिए जमीनी तैयारी को वोट में बदलने के लिए संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इस क्रम में एक समुदाय विशेष को आगे होने वाले सभी चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत जरूरी। उन्होंने समुदाय विशेष के पीछे मुस्लिम वर्ग की ओर इशारा किया है।
2. सिर्फ आज़मगढ़ ही नहीं बल्कि बीएसपी की पूरे यूपी में 2024 लोकसभा आमचुनाव के लिए ज़मीनी तैयारी को वोट में बदलने हेतु भी संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इस क्रम में एक समुदाय विशेष को आगे होने वाले सभी चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत ज़रूरी।
— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 27 , 2022, 12:17 PM