उपचुनाव: आंध्रप्रदेश के आत्माकुर विधानसभा सीट पर वाईएसआरसीपी उम्मीदवार विजयी

Sun, Jun 26 , 2022, 01:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नेल्लोर, 26 जून (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के आत्माकुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (by-election) में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार मेकापति विक्रम रेड्डी (Vikram Reddy) ने जीत दर्ज (win) की है। उन्होंने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार भरत कुमार को 82,888 मतों से हराया। बसपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, वाईएसआरसीपी (YSRCP) उम्मीदवार रेड्डी को कुल 1,02,241 मत मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार भरत कुमार को 19,353 और बसपा उम्मीदवार नंदा ओबुलेशू को 4,904 मत मिले। आत्माकुर सीट पर 23 जून मतदान हुआ था। करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। आत्माकुर क्षेत्र में कुल मतदाता 2,13,400 हैं। इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वाईआरएससीपी ने दिवंगत विधायक गौतम रेड्डी के भाई विक्रम रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा था। विगत फरवरी में उद्योग मंत्री एवं आत्माकुर के विधायक मेकापति गौतम रेड्डी का निधन हो गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups