देश की तीन लोकसभा, सात विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज

Sun, Jun 26 , 2022, 09:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। देश की तीन लोकसभा (Lok Sabha) और सात विधानसभा (Assembly) सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे (by-election results) आज (रविवार) आएंगे। मतगणना सुबह 8ः00 बजे शुरू हो गई है। तीन से चार घंटे में स्पष्ट रुझान मिलने की उम्मीद है। इनमें महत्वपूर्ण सीटें उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट है। संगरूर भगवंत मान (god value) के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे आज ही घोषित होंगे।
उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर इस बार काफी कम मतदान हुआ है। आजमगढ़ में 48.58 तो रामपुर में 40 फीसद वोटिंग हुई है। चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 23 जून को हुए थे। त्रिपुरा में अगरतला, सुरमा, जुबाराजगर और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी आज नतीजे आएंगे।
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह सीटें समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups