शिवसेना विश्वास मत हासिल करेगी, राउत का दावा

Sat, Jun 25 , 2022, 01:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई 25 जून (वार्ता)। शिवसेना (Shiv Sena) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में विश्वास मत हासिल करेगी। राउत ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी कहा है कि वह शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के विद्रोह के बाद राज्य में जारी राजनीतिक उथल-पुथल में हस्तक्षेप न करें।उन्होंने कहा कि अगर फडणवीस हस्तक्षेप करते हैं, तो एक बार फिर वह विफल हो जायेंगे और उनकी पार्टी की विश्वसनीयता खत्म हो जायेगी।"
उन्होंने कहा , “ हजारों शिवसैनिकों ने पार्टी के लिए अपना खून बहाया और अपने प्राणों की आहुति दी। शिवसेना को अपहृत नहीं किया जा सकता। एक बार जब शिवसेना के सभी बागी विधायक मुंबई लौट आयेंगे , तो हम विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे।”
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी राउत ने कहा कि शिवसेना मजबूत है तथा और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाकरे के साथ हैं। उन्होंने बताया कि कई मुद्दों पर चर्चा के लिए जल्द ही शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups