भोपाल, 25 जून (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के पहले चरण में जिले के फंदा और बैरसिया ब्लॉक (Berasia Block) में मतदान शनिवार सुबह 7.00 बजे शुरू हो गया। यहां के मतदाता आज 3 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला (fate decides) करेंगे। प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। भोपाल के फंदा व बैरसिया ब्लॉक में भी पहले चरण में मतदान हो रहा है, जिसके लिए 575 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि 115 बूथ रिजर्व रखे गए हैं। यहां तीन हजार उम्मीदवारों के लिए करीब सवा लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना होगी।
उल्लेखनीय है कि पंच-सरपंच पदों के नतीजे 14 जुलाई को आएंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले की फंदा जनपद में 96 तो बैरसिया में 126 ग्राम पंचायतें हैं। दो पंचायतें पहले ही निर्विरोध चुन ली गई हैं, जबकि एक में प्रत्याशी नहीं मिला। ऐसे में मतदान (voting) सिर्फ 219 पंचायतों में ही हो रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 25 , 2022, 11:15 AM