बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र में अग्निपथ योजना पर विपक्ष का हंगामा

Fri, Jun 24 , 2022, 01:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना, 24 जून (हि.स.)। बिहार विधान मंडल (Bihar Legislature) के मानसून सत्र की कार्यवाही आज से शुरू हुई। पूर्वाह्न 11:00 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होते ही वामपंथी दलों के विधायकों ने केंद्र की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर जोरदार विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और संबोधन शुरू किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की शुरुआत में विधानसभा के इतिहास और मौजूदा क्रियाकलापों की चर्चा से की। उन्होंने कहा कि इस बार सदन में उत्कृष्ट विधायक चुनने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसलिए सभी को इसमें सुझाव देना चाहिए। अध्यक्ष के संबोधन के बाद अभ्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी और कार्य मंत्रणा समिति का गठन (organizing committee) किया गया।
इसके बाद विधानसभा में राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधायकों को रखा गया। सदन में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट भी रखा गया जिसे उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद की गैर मौजूदगी में प्रभारी वित्त मंत्री के तौर पर मंत्री मंगल पांडे (Mangal Pandey) ने सदन में पेश किया। इसके बाद अध्यक्ष ने सोमवार 11:00 बजे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा सत्र में 27 और 28 जून को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे। 29 जून को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा, जिसपर सरकार उत्तर देगी। 30 जून को गैर सरकारी संकल्प विधान मंडल में पेश किये जायेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups