राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पहले समर्थक बने सीएम शिवराज

Fri, Jun 24 , 2022, 10:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आज नामांकन दाखिल प्रक्रिया में होंगे शामिल
भोपाल, 24 जून (हि.स.)।
भारत के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया गया है। वे आज यानी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले समर्थक बने हैं। सीएम शिवराज दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पहुंचे और नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में दस्तखत किए। शिवराज सिंह आज शनिवार सुबह संसद भवन पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में भी शामिल होंगे।
इस संबंध में नामांकन पर हस्ताक्षर करने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फस्र्ट सेकंडर (first supporter) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।

यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/3WgeRyeh4H

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2022

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups