मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

Thu, Jun 23 , 2022, 09:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची, 23 जून (हि.स.)। मांडर विधानसभा उपचुनाव (mandar assembly by-election) का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू (Voting begins) हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों का आना शुरू हो गया। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे खत्म होगा। 26 जून को वोटों की गिनती होगी।
इस बार के उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार (Candidate) मैदान में हैं। उपचुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा के गंगोत्री कुजूर और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। उपचुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
मांडर विधानसभा क्षेत्र में 3.54 लाख मतदाता हैं। इसके लिए 433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चार सहायक मतदान केंद्र (Polling Booth) होंगे। विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग कराने वाले कुल मतदान कर्मियों की संख्या 2164 हैं ,जिसमें वीडियो सर्विलांस टीम पांच, स्टैटिक सर्विलांस टीम 14, सुरक्षा के लिहाज से 14 चेक नाका बनाए गए हैं। उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि मतदान शुरू हो चुका है और शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups