शिवसेना ने अपने विधायकों को के लिए व्हिप जारी किया

Wed, Jun 22 , 2022, 03:32 AM

Source : Uni India

मुंबई, 22 जून (वार्ता)। महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना (Shiv Sena) ने आज शाम पांच बजे विधायकों की बैठक बुलायी है और सभी विधायकों को शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया है। इस बीच कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के लिए अपना समर्थन जारी रखेगी। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Rebel leader Eknath Shinde) ने आज कहा कि उनके साथ शिव सेना के 46 विधायक हैं और 6-7 निर्दलीय विधायक (Independent MLA) भी साथ मे हैं।
शिंदे ने कहा,“ हम स्वर्गीय बाल ठाकरे के सच्चे शिव सैनिक हैं और हम हिंदुत्व की उनकी अवधारणा के साथ आगे बढ़ेंगे। हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और न ही छोड़ेंगे।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups