फतेहाबाद परिषद में भाजपा का प्रधान पद पर कब्जा

Wed, Jun 22 , 2022, 12:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

1059 वोटों से जीते राजेन्द्र खिच्ची
फतेहाबाद, 22 जून (हि.स.)।
फतेहाबाद नगरपरिषद (Fatehabad Municipal Council) के प्रधान पद पर भाजपा ने कब्जा (Capture) जमाया है। यहां भाजपा (BJP) प्रत्याशी राजेन्द खिच्ची 1059 वोटों से जीते हैं। बुधवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम के दौरान राजेन्द्र सिंह खिच्ची काे जहां 13 हजार 842 वोट मिले वहीं दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विरेन्द्र को 12 हजार 783 वोट मिले। तीसरे नंबर पर हरदीप सिंह रहे जिन्हें 10070 वोट मिले।
फतेहाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुभाष चन्द्र 2017 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे। राजेश खटक 1737 वोट लेकर पांचवें स्थान पर, अनूप डच 826 वोट लेकर छठे स्थान, इनेलो के संकल्प कुमार 798 वोट लेकर सातवें स्थान पर रहे। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार बलवन्द्रि कुमार को 602, माया देवी को 373 वोट मिले। फतेहाबाद में तीन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। फतेहाबाद में 346 उम्मीदवारों ने नोटा का बटन दबाया जबकि आजाद उम्मीदवार सुनील कुमार को मात्र 208, आकाश कुमार को 201 व औमप्रकाश को 118 ही वोट मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups