भोपाल, 22 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश के नगर निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही दलों में विरोध देखने को मिल रहा है। इस बीच नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) में कांग्रेस ने पार्टी के अंदरुनी विरोध को दबाने और नामांकन निरस्त होने से अपने 11 पार्षद प्रत्याशियों (councilor candidates) के नाम बदले (change name) है। इनमें भोपाल के आठ पार्षद प्रत्याशी शामिल हैं।
भोपाल में कांग्रेस ने देर रात पार्षद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इसमें अधिकतर पुराने चेहरे को मौका दिया है। वहीं, जिनके नाम कांटे गए है, उन्होंने विरोध भी जताया है। कांग्रेस ने भोपाल में वार्ड-29 से संतोष कंसाना का नामांकन निरस्त होने के बाद उनके बेटे देवांशु कंसाना को प्रत्याशी बनाया है। संतोष कंसाना के जाति सर्टिफिकेट (caste certificate) में त्रुटि होने के चलते यह नाम बदला है। जबकि, भोपाल नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे मोहम्मद सगीर का पहले टिकट काटा गया था, लेकिन अब उन्हें वार्ड 41 से प्रत्याशी बनाया गया है। सगीर को मोहम्मद फहीम के स्थान पर टिकट मिला है। वार्ड 40 से अनस-उर-रहमान (Anas-ur-Rehman) के स्थान पर आबिद मुबारक, वार्ड 56 में राहुल दहिया के स्थान पर राजेश कुमार शुक्ला, वार्ड 61 में सावित्री तिवारी के स्थान पर उमा द्विवेदी, वार्ड 64 में शीला ललित सेन के स्थान पर नीलू विपिन चौकसे, वार्ड 74 से कोमल सोनू लोधी के स्थान पर सिंगार बाई लोधी, वार्ड 80 में अन्नु बिट्टू शर्मा के स्थान पर श्वेता सुखलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।
यहां भी बदले प्रत्याशी
भोपाल के अलावा जबलपुर में वार्ड 78 में राजकुमार झारिया के स्थान पर राजेंद्र प्रसाद राजेश चौधरी को टिकट दिया गया है। जबकि देवास के वार्ड 21 से दीपा गौरव यादव के स्थान पर सुनीता ओमप्रकाश राठौर को टिकट मिला है। कटनी के वार्ड नंबर 11 से राजेंद्र कुशवाह के स्थान पर भरत विश्वकर्मा को पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 22 , 2022, 12:14 PM