महानगर संवाददाता, मुंबई 20 जून। नॅशनल हेराल्ड मामले (National Herald Affairs) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बार बार ईडी (Ed) द्वारा किए जा रहे पूछताछ और अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को मुंबई की अलग -अलग जिलों में कांग्रेस ने आंदोलन (Congress agitated) किया। ईशान्य मुंबई में भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणसिंग सप्रा के नेतृत्व में तो उत्तर -पश्चिम जिला में पूर्व सांसद संजय निरुपम और जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस के नेतृत्व और उत्तर -मध्य मुंबई में पूर्व नगरसेवक जगदीश अमीन अण्णा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को वापस लेने और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को बार -बार ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जा रहे पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्टर (banner poster) लेकर जोरदार नारेबाजी की इस दौरान आंदोलन में चरणसिंग सप्रा समेत ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अब्राहम रॉय मणि, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बख्शी, पूर्व नगरसेवक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कोपरकर तो उत्तर -पश्चिम जिला के अंधेरी विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष संजीव सिंह, उत्तर -मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 20 , 2022, 10:40 AM