सांसद ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

Mon, Jun 20 , 2022, 06:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सिलीगुड़ी, 20 जून (हि.स.)। जलपाईगुड़ी के सांसद (Member of parliament) डॉ. जयंत कुमार राय ने सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में खोरीबाड़ी में चुनाव प्रचार (Election Campaign) किये। इस दिन उन्होंने खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के पांच क्षेत्रों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। सांसद ने जोरपोखरी इलाके से चुनाव प्रचार शुरू किया। इसके बाद में हावदाविटा, धूपविटा और जागीरजोत ने इलाके में घर-घर जाकर मतदाताओं से पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का आह्वान किया।
सिलीगुड़ी महकमा परिषद के खोरीबाड़ी -बुरागंज निर्वाचन क्षेत्र संख्या छह के भाजपा प्रत्याशी उत्तम सिंह, जिला युवा नेता कंचन देवनाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण प्रसाद सहित ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के अन्य प्रत्याशी उपस्थित थे। सांसद डॉ. जयंत कुमार राय ने कहा कि इस बार बड़ी जनसभा नहीं करके लोगों के घरों में जाकर वोट मांगे रहे है। वहीं, लोगों के पास प्रधानमंत्री द्वारा किये गए जनकल्याण योजना (public welfare scheme) से अवगत कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ तो भाजपा सिलीगुड़ी महकमा परिषद में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups