कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, Jun 20 , 2022, 05:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सहरसा, 20 जून (हि.स.)। मंहगाई, बेरोजगारी (Unemployment) एवं ईडी के बढते दुरुपयोग रोकने के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) कहरा एवं नगर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त रूप से पदयात्रा एवं धरना प्रदर्शन कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा एआईसीसी सदस्य डॉ तारानंद सादा की अगुवाई में सोमवार को जिला परिषद प्रांगण से शहर के मुख्य बाजार होते हुए कहरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन (Demonstration) कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.तारानंद सादा ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है।वर्षों की मेहनत और लगन के बाद पिछली कांग्रेसी सरकार ने जो बड़े-बड़े संस्थान और कल कारखाने खड़े किए। उसे मौजूदा भाजपा नीत मोदी सरकार उसे अपने मित्रों को कौड़ी के भाव में बेच रही है।वही नौजवान पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहे हैं। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।परंतु सरकार के व्यापारी मित्र कि आमदनी 1000 गुना मुनाफे में चल रही है। जहां लोगों को एक वक्त की रोटी मयस्सर नहीं है। उनको जात पात अगड़ी पिछड़ी में बाँट कर पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है। गरीबी बेरोजगारी जातीय उन्माद, विषाक्त माहौल के खिलाफ अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी इसके खिलाफ आवाज उठाती है तो सरकारी संस्थान ईडी का दुरूपयोग (ED abuse) करके यह सरकार उन को डराना चाहती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups