असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Mon, Jun 20 , 2022, 02:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची, 20 जून (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर (Prince Anwar) ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस बूढ़ी हो चली है। उसको घर में बैठकर अल्लाह अल्लाह करना चाहिए। अनवर ने सोमवार को कहा कि एक राजनेता के तौर पर ओवैसी का सम्मान करते हैं। लेकिन ओवैसी की राजनीति और भाजपा की राजनीति (Politics) में बहुत फर्क नहीं है। दोनों की राजनीति एक समुदाय विशेष की धार्मिक गोलबंदी की है जिस तरह से भाजपा को देश में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे से परेशानी होती है। उसी तरह ओवैसी को शांति और सद्भाव से परेशानी होती है। अनवर ने कहा कि ओवैसी की राजनीति मुसलमानों को राजनीति की मुख्यधारा से अलग-थलग करने की राजनीति है। कांग्रेस बूढ़ी नहीं हुई है बल्कि 140 वर्षों की त्याग बलिदान और अनुभव वाली पार्टी है। अनवर ने कहा कि ओवैसी इतने काबिल व्यक्ति हैं क्या जवानी में अल्लाह अल्लाह करना मना है। कांग्रेस हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने वाली पार्टी है। ओवैसी की पार्टी की हैसियत एक सीमित क्षेत्र से ज्यादा कहीं नहीं है , जिसके निर्वाचित प्रतिनिधि लोकसभा और विधानसभा मिलाकर के एक दर्जन भी नहीं है। अनवर ने कहा कि रांची में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका दुख सबको है। ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि झारखंड सरकार ने 24 घंटे के अंदर आम जनों के सहयोग से स्थिति को काबू में कर लिया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups