मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Sun, Jun 19 , 2022, 03:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। रामपुर लोकसभा उपचुनाव (Rampur Lok Sabha by-election) में प्रचार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) रविवार को हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे और वहां से रामपुर के लिए रवाना हुए। हवाई पट्टी पर मुरादाबाद के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुरादाबाद के विकास को लेकर डिप्टी सीएम से गुफ्तगू भी की। मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी पर डिप्टी सीएम का स्वागत करने वालों में मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा एडवोकेट, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर रामवीर सिंह आदि अनेकों भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups