राहुल गांधी की अपील के बाद जन्मदिन के आयोजन रद्द

Sun, Jun 19 , 2022, 12:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के जन्मदिन पर रविवार को राहुल गांधी की ओर से देशभर के कार्यकर्ताओं के नाम दिए गए संदेश के बाद जन्मदिन पर होने वाले सभी आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी कई जिलों में रक्तदान शिविर (blood donation camp) और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे, जिसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थी, लेकिन राहुल गांधी की अपील के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को भी किसी भी तरह के आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं को दिए संदेश में अपना जन्मदिन (Birthday) नहीं मनाने की अपील की है। राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि देश के युवा परेशान हैं और सड़कों पर विरोध कर रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके साथ खड़े होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि मेरे जन्मदिन पर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाएं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्रियों-विधायकों ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है और ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर बाद दिल्ली जा सकते हैं। सीएम गहलोत से जुड़े लोगों ने भी इसके संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को ईड़ी के सामने फिर पेशी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब पांच दिनों तक दिल्ली में रहे थे और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups