दोपहर तीन बजे तक जमा होंगे फार्म
भोपाल, 18 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में महापौर और पार्षदों (Mayor and Councilors) के लिए नॉमिनेशन (Nomination) भरने का आज शनिवार आखिरी दिन है। आज दोपहर तीन बजे तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे। 20 जून को इनकी जांच होगी। 22 जून को 'नाम वापसी' होगी। राजधानी में अब तक भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों (BJP-Congress candidates) ने ही नॉमिनेशन भरे हैं, जबकि पार्षदों के 100 से ज्यादा फार्म भरे जा चुके हैं। इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में भी यही स्थिति है। पार्टियों के जल्दी टिकट तय नहीं करने के कारण यह स्थिति बनी है।
भोपाल में भाजपा की मेयर कैंडिडेट मालती राय, कांग्रेस कैंडिडेट विभा पटेल ने नामांकन जमा किया है। आखिरी दिन आम आदमी पार्टी, बसपा समेत निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। मेयर के कुल 10 फार्म लिए गए हैं। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पार्टियां या निर्दलीय दावेदार काफी पीछे है। ऐसे में वे आखिरी दिन नामांकन भरेंगे। उन्हें दोपहर तीन बजे से पहले हर हाल में रिटर्निंग अधिकारी (returning officer) के कक्ष में पहुंचना होगा।
इस तरह बढ़ेगी चुनाव प्रक्रिया
- 18 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन लिए जाएंगे।
- जांच 20 जून को होगी।
- नाम वापसी 22 जून को दोपहर तीन बजे तक होगी।
- 22 जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 18 , 2022, 10:00 AM