बीजेपी महापौर प्रत्याशी अमृता अमर यादव ने भरा नामांकन

Fri, Jun 17 , 2022, 03:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

खंडवा, 17 जून (हि.स.)। खंडवा शहर (Khandwa city) पहले एक बड़ा गांव नजर आता था, अब चेहरा बदल गया और चौड़ी सड़के, नर्मदा जल (narmada water) खंडवा की पहचान है। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह का मुख्य लक्ष्य ही विकास है हमारी महापौर प्रत्याशी अमृता यादव भी इसके लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन खंडवा एक संवेदनशील शहर माना जाता है, हमारे लोगों की सुरक्षा भी जरूरी है। अमृता अमर यादव (Amrita Amar Yadav) की जीत से शहर को सुरक्षा भी मिलेगी। यह बात शुक्रवार को भाजपा (B J P) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए हुई नामांकन रैली में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसी पार्टी हो गई है जिसमें कोई अच्छा परिवार नहीं रहना चाहता। इस रैली में भी पूर्व कांग्रेस पार्षद रुपाली गंगराड़े ने बीजेपी का दामन थामा है। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रही है।
खंडवा को विकसित शहर बनाने के लिए जनता भाजपा को पुनः समर्थन दें। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव ने आज रिटर्निंग कार्यालय में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उनके साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश डोंगरें भी साथ थे। बीजेपी के समर्थन में हुई रैली में मंत्री विजय शाह विधायक देवेंद्र वर्मा,राम दांगोरे,नारायण पटेल, महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर,श्रृंगी उपाध्याय, हरीश कोटवाले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups