देश में फ्री हो शिक्षा और स्वास्थ्यः टिकैत

Fri, Jun 17 , 2022, 02:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हरिद्वार, 17 जून (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer's Union) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सरकार (government) से पूरे देश में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा और चिकित्सा फ्री करने की मांग की है। हरिद्वार के लाल कोठी पर आयोजित तीन दिवसीय किसान महाकुंभ (Three day Kisan Mahakumbh) एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे देश में इंटरमीडिएट (Intermediate) तक की शिक्षा और सभी के स्वास्थ्य की व्यवस्था सरकार को फ्री करनी चाहिए। टिकैत ने कहा कि देश में लोगों को इंटर तक की शिक्षा और स्वास्थ्य फ्री मिलना चाहिए। पर्यावरण के कारण उन लोगों का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। स्वास्थ्य को लेकर जो योजनाएं सरकार ने चला रखी हैं उनका पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए रायपुर को बसाने के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। यह किसान अपनी भूमि का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन उनके धरने को बार-बार उखाड़ने का प्रयास कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन इसका पूरा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ रायपुर में किसानों के धरने को उसी स्थान पर करने का पूरा समर्थन करती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups