लखनऊ, 16 जून (हि.स.)। सेना (army) की 'अग्निपथ योजना को लेकर बसपा सुप्रिमों मायावती (BSP supremo Mayawati) के बाद समाजवादी पार्टी(SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगी। वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने भी सरकार के इस कदम पर सवाल खड़ा किये हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल (twitter handle) से ट्वीट करते हुए कहा कि, 'देश की सुरक्षा कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है। यह अति गंभीर व दीर्घकालिक नीति की अपेक्षा करती है। सैन्य भर्ती को लेकर जो खानापूर्ति करने वाला लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वह देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। अग्निपथ से पथ पर अग्नि न हो। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं। युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ करे। जिससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 16 , 2022, 02:21 AM