अग्निपथ योजना पर बोले कमलनाथ, कहा- ये अग्निपथ है या अग्निकुंड

Thu, Jun 16 , 2022, 12:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल, 16 जून (हि.स.)। केन्द्र सरकार (central government) की भारतीय सेनाओं में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती (Agneepath Recruitment) योजना की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने आलोचना की है। उन्होंने इस योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी 'टेंपरेरी अप्रोच' से देश की सीमाओं की रक्षा कैसे होगी। ये अग्निपथ है या अग्निकुंड। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश की सुरक्षा शासन का पहला दायित्व है और इसमें सेना की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी है। देश की सेवा और सुरक्षा के लिए भारत (India) की सेना में भर्ती की पिछले 70 साल की व्यवस्था है। यह योजना बेरोजगार युवाओं से धोखा है और देश के गौरव हमारे सैनिकों की सेवा और जज़्बे का मूल्यांकन कम करने का प्रयास है। उससे भी महत्वपूर्ण, हमारे देश की रक्षा के लिए "शॉर्ट टर्म" सोच और योजना? अब क्या ऐसी "टेंपरेरी अप्रोच" से भारत भूमि की रक्षा होगी और ऐसे भारत माता के सम्मान की सुरक्षा होगी? असली राष्ट्रभक्ति सामने आ रही है? यह अग्निपथ है या अग्निकुंड? उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' की घोषणा की है। इस योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। माेदी सरकार की इस योजना पर विपक्षी दलों के नेता सवाल उठा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups