सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आरोप, पुलिस ने उन्हें कांग्रेस मुख्यालय जाने से रोका

Wed, Jun 15 , 2022, 03:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। कांग्रेस नेता (Congress leader) और सांसद दीपेंद्र हुड्डा (MP Deepender Hooda) ने आरोप लगाया है कि उन्हें कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) जाने से रोका गया है। हुड्डा ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि उन्हें पुलिस (police) ने उनके आवास से बाहर नहीं जाने दे रही है। हुड्डा ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उन्हें अपने ही पार्टी मुख्यालय जाने से रोका जा रहा है। मोदी सरकार सभी राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्हें घर से निकलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना गुनाह है? हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लिए मोदी सरकार उन्हें परेशान कर रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेताओं को पार्टी मुख्यालय आने से रोकने के मुद्दे को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस के अन्य नेता बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत राहुल गांधी से आज तीसरे दिन पूछताछ कर रही है। ईडी के इस कदम के विरोध में कांग्रेस बीते तीन दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups