देहरादून, 15 जून (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) के पांचवीं विधानसभा (fifth assembly) के दूसरे सत्र का दूसरे दिन बुधवार को अल्पसूचित प्रश्न के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बुधवार सुबह 11 बजे सदन की शुरू हुई कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी (Bhushan Khandudi) ने कहा कि अनुपूरक प्रश्न को अनुमति नहीं दी जाएगी। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने पूछा कि अपात्र राशन कार्ड मामले में आय सीमा 15 हजार से बढ़ाने जा रही है। इस पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी ऐसा विचार नहीं है। केंद्र के निर्देश पर ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत (Anupama Rawat) ने तारांकित प्रश्न में वृद्धा पेंशन की जानकारी मांगी। साथ ही महिलाएं और वृद्धावस्था पेंशन पाने से वंचित रह गए हैं। इस पर समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि कुल 272671 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। नए शासनादेश में 35447 लोगों को इसका और लाभ मिल रहा है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने पूछा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिसम्पत्तियों का बंटवारा पूरा हो चुका है तो बंटवारे पर श्वेत पत्र सरकार जारी करेगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि परिसम्पत्तियों के बंटवारे पर सरकार गम्भीर है। मुख्यमंत्री स्तर की सभी तक दो बैठकें हो चुकी हैं। 70 से अधिक विभागों के 14 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें से 8 पर कार्यवाही पूरी हो चुकी है। 06 पर कार्यवाही गतिमान है। प्रीतम सिंह ने पूछा कि उत्तराखंड परिवहन निगम के संचालन में सरकार को अब तक कितनी राजस्व की हानि और निगम को लाभ में लाने के लिए सरकार की ओर से क्या क्या प्रयास किये गये हैं। इस पर परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया विज्ञापनों के प्रचार प्रसार से 3 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। राज्य में सीएनजी की बसें अनुबंधित हैं। सीएनजी बसों से में 1.5 करोड़ की आय हुई है। इसके साथ ही कहा की प्रदेश में अभी सीएनजी व्यापक स्तर पर नहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 15 , 2022, 12:42 PM