बसपा विधायक आज भाजपा में होंगे शामिल

Tue, Jun 14 , 2022, 09:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के भिंड से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक संजीव सिंह संजू (Sanjeev Singh Sanju) अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल (will join BJP) होंगे। वह प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आला पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
संजीव सिंह संजू का भाजपा पुराना घर है। उनके पिता डा. रामलखन सिंह भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा सांसद और भिंड से एक बार विधायक रहे हैं। संजीव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013 में संजीव सिंह और उनके पिता डा. रामलखन सिंह (Dr. Ramlakhan Singh) भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे।
संजीव सिंह संजू ने 2013 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। वर्ष 2018 का चुनाव भी संजीव सिंह बसपा से लड़े और यह चुनाव उन्होंने 35 हजार 896 वोटों के अंतर से जीता। जीत के इस बड़े अंतर से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को हराकर संजीव सिंह विधानसभा पहुंचे। संजीव सिंह के घर वापसी के निर्णय से बसपा को तगड़ा झटका लगा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups