उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को किया गया नजरबंद

Mon, Jun 13 , 2022, 10:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 13 जून(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ईडी कार्यालय (ED Office) में सोमवार सुबह होने वाली पेशी से गुस्साए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) आराधना मिश्रा मोना और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके आवासों में नजरबंद (house arrest) कर दिया गया है। राहुल गांधी से पूछताछ होने तक इनको नजरबंद रखा जाएगा।
लखनऊ के अलावा अन्य प्रमुख जिलों में भी कांग्रेस के नेताओं को उनके आवासों पर ही रोका गया है। उन्हें बाहर निकलने या प्रदर्शन करने की अनुमति पुलिस प्रशासन ने नहीं दी है। लखनऊ में प्रमुख कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups