भाजपा राज में दुनिया भर में उत्तर प्रदेश की बदनामी हुई
लखनऊ, 12 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि भाजपा राज (BJP Raj) में दुनिया भर में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बदनामी हुई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार की अवमानना की गई है। इस मामले में राज्यपाल को स्थिति का स्वयं संज्ञान में लेकर तत्काल कठोर कार्यवाही किए जाने का निर्देश देना चाहिए, जिससे प्रदेश में अमन-चैन (Peace) बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार को बिना वैधानिक प्रावधान के किसी के मकान-दुकान को बुलडोजर (Bulldozer) से गिराना, अज्ञात के नाम पर निर्दोषों की धरपकड़, समुदाय विशेष को दोषी ठहराने की कोशिशें आदि की अनुमति न तो हमारी संस्कृति न धर्म-विधान और न ही संविधान देता है। कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुई है। हर क्षेत्र में अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री जी झूठे किस्से-कहानियां गढ़कर लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया अब भी न्याय संगत नहीं दिखाई देता है। ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई, वह सुरक्षा के घेरे में है और बिना वैधानिक जांच पड़ताल के रावण रूपी 'राक्षसी बुलडोजर' से रामराज्य कुचला जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 12 , 2022, 09:05 AM