पत्थरबाजों की पिटाई से अखिलेश को क्यों होता है दर्द : केशव प्रसाद मौर्य

Sun, Jun 12 , 2022, 06:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मेरठ, 12 जून (हि.स.)। प्रदेश (State) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Chief Akhilesh Yadav) को पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई जरूर दिखाई देती है, लेकिन पत्थरबाजों की पुलिसकर्मियों पर की गई पत्थरबाजी दिखाई नहीं देती। अब पुलिस पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई कर रही है तो अखिलेश यादव को दर्द क्यों हो रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस (circuit house) में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझना चाहिए कि उन्हें बचाने के लिए अखिलेश ट्वीट जरूर कर सकते हैं, लेकिन कानून की सख्ती से नहीं बचा सकते। शुक्रवार को उप्र में हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच चल रही है। जांच में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस समय अवैध कब्जे और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार दंगाइयों के आगे झुकेगी नहीं। केशव प्रसाद ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि विकास के मामले में भारत को विश्व में प्रथम स्थान पर होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस के कारण भारत लगातार कमजोर होता रहा। नेशनल हेरल्ड में पांच हजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेयर होल्डर थे। भ्रष्टाचार के इस मामले में कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष जमानत पर हैं। वे दोनों काफी डरे हुए हैं। दोनों को ईडी के सामने प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता राजनीतिक दबाव बनाकर खुद के बचाव की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को संरक्षण देना और जांच एजेंसियों को कार्रवाई से रोकना कांग्रेस का स्वभाव है। दोष साबित होने पर आपातकाल जैसे संकट का सामना भी कांग्रेस के कारण ही करना पड़ा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में राज्यमंत्री दिनेश खटीक और पुलिस के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सुनील अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजकुमार कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups