नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही कांग्रेस
लखनऊ, 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ धोखा (cheat freedom fighters) किया है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का चरित्र चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, जल्द ही उसकी असलियत सामने आएगी।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता (press conference) में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही है। जांच में सहयोग न करके कांग्रेस ने अपना चरित्र उजागर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच के मामले में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन देश की जो जांच एजेंसियां हैं ऐसा तो नहीं है कि वह नेहरू खानदान की जांच नहीं कर सकतीं। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल वेल पर हैं। ईडी की नोटिस के बावजूद सोनिया एवं राहुल पेश नहीं हो रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि नेशनल हेराल्ड कंपनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (freedom fighters) का शेयर था। सोनिया-राहुल बताएं कि कंपनी की 200 करोड़ की संपत्ति अपने नाम क्यों कराना चाहते हैं। मौर्य ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। मोदी सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 12 , 2022, 02:51 AM