मुंबई, 11 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी सीटी रवि (CT Ravi) ने राज्यसभा चुनाव में तीन सीटें जीतने पर पार्टी की शानदार सफलता के लिए विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल और महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को बधाई (congratulate) दी है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय महाडिक को चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सत्तासीन महाविकास आघाड़ी सरकार के कुछ विधायकों ने भी भाजपा को वोट दिया। सी.टी. रवि ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों की तरह सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं, यह इस चुनाव से साफ हो गया।
उन्होंने विधायक लक्ष्मण जगताप और विधायक मुक्ता तिलक (Laxman Jagtap and MLA Mukta Tilak) के संकल्प की विशेष रूप से सराहना की, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद एम्बुलेंस में मुंबई आए और चुनाव के लिए मतदान किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 11 , 2022, 02:59 AM