कोलकाता, 11 जून (हि.स.)। प. बंगाल में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसक घटनाओं के बीच शनिवार को पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (State BJP President) सुकांत मजूमदार (sukant majumdar) को घर में नजरबंद कर दिया है। इसकी जानकारी खुद मजूमदार ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें डाली हैं, जिनमें उनके घर को पुलिसकर्मी घेरकर खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से सवाल पूछते हुए कहा है कि दीदी आप दंगाइयों को रोकने में विफल रही हैं। मुझे घर में नजरबंद करने की बजाय बंगाल में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए काम करिए।
मजूमदार ने ट्विटर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर बंगाल पुलिस ने मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है। दीदी बंगाल की संपत्ति को नष्ट करने और राज्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है ना कि भाजपा नेताओं को नजरबंद करने की। आपका रुख उन्हें राज्य को जलाने के लिए ईंधन दे रहा है। ममता बनर्जी दंगाइयों को काबू करने में विफल रही हैं। बंगाल के विभिन्न स्थानों से हम जो दृश्य देख रहे हैं वह बहुत ही चिंताजनक है। ममता बनर्जी से अनुरोध है कि दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और तुष्टिकरण बंद करें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 11 , 2022, 02:03 AM