राज्यसभा चुनाव का महाराष्ट्र सरकार पर असर नहीं : शरद पवार

Sat, Jun 11 , 2022, 11:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 11 जून (हि. स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) परिणाम का महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) पर कोई असर (No effect) नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की छठवीं सीट के लिए हमारे पास संख्याबल कम था, फिर भी कुछ निर्दलीय विधायकों को देवेंद्र फडणवीस अपने खेमे में ले जाने में सफल हुए। यह चुनाव आम जनता का नहीं होता। इसलिए इसे जनभावना से जोड़ना गलत है।
शरद पवार ने कहा कि इस चुनाव में संख्याबल न रहते हुए भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उम्मीदवार देने का रिस्क लिया और उस उम्मीदवार को भी 33 वोट मिले। राजनीति में इस तरह का रिस्क लेना पड़ता है। इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दल शिवसेना , कांग्रेस और राकांपा के वोट नहीं फूटे हैं। हमारे कुछ लोगों को अपने खेमे में करने में विपक्ष सफल रहा है। शरद पवार ने कहा कि वो कौन लोग हैं, यह हम जानते हैं। भाजपा के एक विधायक ने राकांपा उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल को मत दिया है। राज्यसभा चुनाव में तीन विधायकों के मतदान को रद्द करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चुनाव आयोग ने दो विधायकों का मतदान वैध किया । एक विधायक का मतदान रद्द क्यों किया गया , यह उनकी समझ में नहीं आया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 
Bihar Assembly Elections: राजग ने महागठबंधन पर बनाई 140 सीटों की बढ़त, ओडिशा की नौपाड़ा सीट पर भाजपा जीत की ओर

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups