रोजगार के नाम पर युवाओं को छलना बंद करे सरकार : प्रियंका गांधी

Fri, Jun 10 , 2022, 02:47 AM

Source : Uni India

नई दिल्ली, 10 जून (वार्ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मोदी सरकार (Modi government) पर युवाओं के लिए रोजगार को लेकर लापरवाही बरतने का अरोप लगाते हुए कहा है कि देश के नौजवान रोजगार चाहते हैं इसलिए वे कड़कती धूप में दिल्ली के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं।
श्रीमती गांधी ने कहा कि देश का युवा सैनिक बनने का सपना संजोए हैं और भर्ती के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ फाइलों में उलझी है और इन फाइलों के माध्यम से युवाओं के लिए संवेदनशीलता ही दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं को छलने का प्रयास है और उनके साथ न्याय होना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, “45 डिग्री की कड़ी धूप में ये नौजवान इसलिए पैदल मार्च कर रहे हैं, क्योंकि सरकार की लापरवाही की वजह से इनको भर्ती नहीं मिली। इनके दिलों में सैनिक बन कर देशसेवा करने का जज्बा है, लेकिन सरकारी फाइलों में इनके लिए केवल संवेदनहीनता है। आखिर युवाओं से कब तक छल (Cheat) करेगी ये सरकार।”
उन्होंने एक एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें युवा अर्ध सैनिक बलों में भर्ती की मांग को लेकर चिलचिलाती धूप में दिल्ली पैदल मार्च कर रहे हैं और इस मार्च में युवाओं से शामिल होने की मांग कर रहे हैं।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 
Bihar Assembly Elections: राजग ने महागठबंधन पर बनाई 140 सीटों की बढ़त, ओडिशा की नौपाड़ा सीट पर भाजपा जीत की ओर

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups